चंदौसी: चंदौसी नगर पालिका परिषद में बोर्ड की मीटिंग संपन्न, सभासदों ने उठाए सवाल, जताई नाराजगी, ईओ ने कहा- जल्द होगा निस्तारण
चन्दौसी नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हंगामेदार बृहस्पतिवार 2:00 की करीब रही। बैठक में 30 सभासदों ने सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, टूटी सड़कें, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी जनसमस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। कई मुद्दों पर अधिकारियों और सभासदों के बीच तीखी बहस हुई। सभासदों ने नगर पालिका की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।