चौथम: जमुआ: पिता की मौत के बाद सनकी बेटे ने कई लोगों पर किया हमला, आधा दर्जन घायल
जिले के चौथम थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत के जमुआ में बुधवार की दोपहर 12 बजे पिता के मौत के बाद सनकी पुत्र ने छह लोगों को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसके सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं 112 कि टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले के जांच में जुट गई। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी एवं सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया।