खंडवा नगर: विधायक बनीं छात्रा, परीक्षा हॉल में बैठकर पेश की नई मिसाल ,अधूरी पढ़ाई पूरी करने निकलीं विधायक
खंडवा। शिक्षा के प्रति समर्पण और आजीवन सीखने की प्रेरणा देते हुए खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने प्रधानमंत्री एक्सीलेंस ऑफ श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय, खंडवा में एमएसडब्ल्यू (MSW) प्रथम वर्ष के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे की है