पनागर: अन्ना बाबा इलाके में चोरी के इरादे से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, शव कुएं में फेंका
रांझी के अन्ना बाबा क्षेत्र मे बीते गुरुवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई थी, जहां चोरी की नीयत से घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बदमाशों ने पहले घर के अंदर वृद्धा के साथ जमकर मारपीट की, जिससे कमरे के फर्श पर खून के धब्बे बिखर गए।