अनूपपुर: रामपुर के जंगल से उत्पाती हाथी का सफल रेस्क्यू, बांधवगढ़ भेजा गया
जिले के केशवाही रेंज अंतर्गत रामपुर बीट के जंगल में पिछले 10 दिनों से उत्पात मचा रहे खतरनाक हाथी का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। चार हाथियों और करीब 60 सदस्यीय दल ने चार दिनों तक अभियान चलाकर हाथी को काबू में किया। बताया गया कि यह हाथी 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मरवाही वन क्षेत्र से जिले में प्रवेश किया था ।