बागपत: BKU ने टटीरी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद बागपत की ओर ग्रिल व दीवार न लगाने की मांग की, सौंपा ज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब साढे दस बजे भाकियू के जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बागपत की ओर ओवरब्रिज समाप्त होने के बाद दीवार बनाई जा रही है, जिससे कस्बे का मुख्य रास्ता बंद होने की आशंका है।