ऊंचाहार: जगतपुर के छीछेमऊ गाँव में तालाब में मिला रिश्तेदारी आए बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के छीछेमऊ गाँव में मंगलवार की सुबह, तालाब में औंधे मुंह एक बुजुर्ग का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया,ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बुजुर्ग की पहचान पूरे दमन मजरे रामगढ़ टिकरिया गाँव निवासी 65 वर्षीय शम्भू के रूप में हुई है।