सिधौली: सिधौली में सड़क पर पुलिया से टकराकर तेज रफ्तार कार में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची तीन पुलिसकर्मियों की जान
सिधौली कस्बे के पावर हाउस मार्ग पर तेज रफ्तार कार सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण पुलिया से जाकर टकरा गई जिसके बाद कार में आग लग गई थी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए कार के शीशे तोड़कर कार के अंदर बैठे हुए तीन पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला और उनकी जान को बचाया था जिसके बाद पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।