बस्ती: आतंकी हमले के विरोध में शहर में स्वर्ण व्यापारियों के प्रतिष्ठान रहे बंद, लगभग ₹3 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Basti, Basti | Apr 25, 2025 सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कुन्दन वर्मा के संयोजन में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करने के साथ ही बस्ती शहर के साथ ही जनपद के विभिन्न हिस्सों में स्वर्ण व्यापारियो ने अपनी- 2 दूकाने बंद रखी। शादी विवाह के मौसम में दूकानों के बंद होने से लोगों को असुविधा हुई।