महोबा: कबरई स्थित शिवहरे पेट्रोल पंप के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 उदयभान (28) निवासी लोहेड़ी व विनोद (25) निवासी कहरा दोनों बाइक में सवार होकर शनिवार रात करीब 10 बजे बांदा से लौट रहे थे तभी कबरई में शिवहरे पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों को उपचार उपरांत हायर सेंटर रिफर कर दिया है।