लोहरदगा: जोबांग में ट्रक हादसे में बेटे की मौत, एंबुलेंस न मिलने पर पुलिस वाहन में तोड़ा दम
लोहरदगा। जिले जोबांग थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल सरकारी अमीन अनुज कुमार प्रसाद (30 वर्ष) की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। दर्दनाक पहलू यह रहा कि मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, मजबूरी में पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने