लोहरदगा: लोहरदगा में क्रिकेट और ग्लैमर का तड़का, बलदेव साहू मेमोरियल T20 कप-जर्सी का अनावरण, 10 फरवरी को अक्षरा सिंह का धमाल
लोहरदगा में आयोजित होने जा रही बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर जिले में खेल उत्सव का माहौल बन गया है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे बीएस कॉलेज लोहरदगा स्थित क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता कप के साथ टीम जर्सी का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया।