पकरीबरावां: मध्य विद्यालय ढोढा के स्कूली बच्चों ने 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए निकाली रैली
बुधवार को पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढोढा के स्कूली बच्चों द्वारा पूरे गांव में भ्रमण कर 6 से 14 वर्ष के बच्चों को विद्यालय से जुड़ने की अपील की इस दौरान स्कूली बच्चे गांव के शिक्षा से वंचित कई टोले पहुंच कर ढोल नगाड़ा बजाते हुए नामांकन किए जाने की अपील की