शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विधायक डॉ सीता शरण शर्मा ने शुक्रवार को करीब 6 बजे सर्किट हाउस में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में बढ़ते अपराध, रात्रि गश्त, संदिग्ध गतिविधियों और आमजन की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।