महागामा: महागामा में नो एंट्री का अनुपालन कराने में पुलिस प्रशासन विफल, लोगों में आक्रोश
Mahagama, Godda | Mar 26, 2026 महागामा में नो एंट्री का अनुपालन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नो एंट्री का समय सुबह 6 से रात 10 बजे तक निर्धारित की गई है लेकिन वाहन चालक जब मर्जी तब नो एंट्री का उल्लंघन करते हुए गाड़ी पार कराने में सफल हो रहे हैं। ऐसे गाड़ी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।