बांधवगढ़: उमरिया में कांग्रेस का सम्यक अभियान कार्यक्रम, भास्कर राव रोकड़े ने कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश
उमरिया के सामुदायिक भवन में सम्यक अभियान एवं इंदिरा ज्योति यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।इस दौरान सम्यक अभियान के प्रमुख आदरणीय भास्कर राव रोकड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने क्रांतिकारी विचार प्रस्तुत किए और संगठन को मजबूत बनाने को बोले।