बेगूसराय: बेगूसराय में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना की है ।मृत किसान की पहचान रामसागर महतो के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राम सागर महतो अपने मवेशी के लिए चारा काट रहे थे। उसी वक्त सर्विस वायर में शॉर्ट लगने की वजह से पूरे मोटर एवं चारा कल में करंट आ गया।