मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला जारी, धावाझंडी क्षेत्र में फिर एक बाघ की रहस्यमयी मौत
Mandla, Mandla | May 4, 2026 मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां बाघों की लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग और पार्क प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में शुमार कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे ताजा मामला धावाझंडी क्षेत्र का है।