शाहजहांपुर: विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, 130 खिलाड़ियों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण की उड़ान भरी
शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर द्वारा रविवार प्रातः 6 बजे हथौड़ा चौराहे से शहीद पार्क तक साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय पांडे, जिला खेल अधिकारी एस.पी. बामनिया तथा नन्हे खिलाड़ी आयुष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।