सिरोही: सिरोही में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई, सुथारवास मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हजारों समाज बंधु शामिल हुए
Sirohi, Sirohi | Apr 23, 2026 सुथारवास स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में सुथार समाज के लोगों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत पाट एवं जाजम के साथ हुई, जिसके बाद चढ़ावे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी पंचम वार्षिकोत्सव के लिए महाप्रसादी का चढ़ावा स्वर्गीय दयालाल की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी ने लिया।