दातागंज: नवीगंज में सांसद धर्मेंद्र कश्यप एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशु चिकित्सालय का किया शिलान्यास
म्याऊं विकास क्षेत्र के नवीगंज में पशु चिकित्सालय का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह एवं आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में सरकार द्वारा चलाई जा किसानों के हित की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने पशुधन पर दी जाने वाली अनुदान के बारे में भी जानकारी दी।