कायमगंज: कायमगंज अलीगंज मार्ग पर नहर के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत, आलू बेचकर जा रहा था घर
कायमगंज के गांव च्योलारा निवासी किसान वीरेंद्र राजपूत पुत्र वेदराम कायमगंज में आलू बेचकर घर लौट रहे थे। तभी अलीगंज मार्ग पर नहर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में सोमवार शाम को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी। परिवार में कोहराम मचा।