चायल: भैंस चोरी का खुलासा, एक आरोपी कलमियाही बाग के पास से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस जांच में जुटी
चोरी के मामले का पुलिस ने शुक्रवार 5 बजे खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पीड़ित चन्द्र भूषण निवासी चकबादशाहपुर ने पुलिस को सूचना दी थी कि 29/30 मार्च की रात घर के बाहर बंधी भैंस को पिकअप से आए चोर चोरी कर ले जा रहे थे।पीछा करने पर आरोपी ग्राम पकसराई के पास पिकअप छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।मामले में थाना चरवा में मुकदमा दर्ज!