डलमऊ: ऑटो रिक्शा चालक को ऑटो ना रोकना पड़ा महंगा, दबंगों ने उसके सिर पर किया वार
शनिवार को समय लगभग 4 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के छतम्बा गांव के रहने वाले रामनरेश ने आरोप लगाया है कि मैं ऑटो चलाता हूं, और ऑटो लेकर मुराईबाग जा रहा था तभी पप्पू नामक व्यक्ति ने मुझे रोका,मैं नहीं रुका तो पप्पू और उनके दो लड़कों ने मुझे मारा पीटा है और सर पर मेरे वार कर दिया। जिससे सर पर गंभीर चोट आई है,वहीं डलमऊ पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।