विदिशा नगर: दो दिन से बंद जिला अस्पताल की लिफ्ट, मरीज और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें
जिला अस्पताल की लिफ्ट पिछले दो दिनों से बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को तीसरी और चौथी मंजिल तक पैदल पहुंचना मजबूरी बन गया है। सोमवार दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंचे खुशाल सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें चौथी मंजिल तक सीढ़ियों से जाना पड़ा, जिससे काफी दिक्कत हुई।