कसिया: तुर्कपट्टी चाफ नहर में पानी के लिए नहर के बीच में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस के निवर्तमान जिलाउपाध्यक्ष राजकपूर राय के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने आज रविवार को तुर्कपट्टी से होकर बहने वाली चाफ माइनर के बीचोबीच खड़े होकर सरकार की कृषि नीतियों का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।किसानों का कहना था कि एक तरफ कृषि मन्त्री एक नाले की सफाई जनश्रम से कराने पर जोर देते हैं वहीं दूसरी तरफ किसान नहरों में पानी के लिए परेशान हैं।