मालथोन: सिपुर खास ग्राम में भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व गृह का पुष्पहार की जगह 6 सीलिंग फैन से किया स्वागत
Malthon, Sagar | May 10, 2026 मालथौन के सीपुर खास ग्राम में भाजपा कार्यकर्ता आकाश जैन ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत पुष्पहार के स्थान पर 6 सीलिंग फैन भेंट कर किया। अपने संकल्प अनुसार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी पंखे ग्राम के आदिवासी परिवारों की बहिनों को वितरित कर दिए।