बसेड़ी: 2 माह से बंद है थ्री-फेज बिजली, संकट में फसल
बिजली विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,
Baseri, Dholpur | Jun 29, 2026 बसेड़ी क्षेत्र के गांव संगोरी के किसानों ने कृषि भूमि की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले आई तेज आंधी में कई विद्युत पोल टूट जाने से सात कृषि विद्युत कनेक्शनों की थ्री-फेज लाइन बंद पड़ी है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। कि