अनूपपुर: जिले के कई गांवों में किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया
जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) का 90वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मध्यप्रदेश किसान सभा जिला समिति के अध्यक्ष दलवीर केवट और महासचिव ओमप्रकाश राठौर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। ग्राम पंचायत क्योटार में आयोजित आमसभा को संबोधित किया गया।