सदर: मोहम्मद इरफान हत्याकांड में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, करैली पुलिस और SOG ने अलीना सिटी से दबोचा
Sadar, Allahabad | Apr 18, 2026
थाना करैली क्षेत्र में 8 अप्रैल को हुई मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। करैली पुलिस, SOG नगर और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को फरार चल रहे तीसरे आरोपी मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी करैली आशीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार किया है।