मंझनपुर: डेढ़ावल में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्वामी घायल, प्रशासन की बेरुखी पर ग्रामीणों में आक्रोश
डेढ़ावल स्थित गुड्डी का डेरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगली नामक ग्रामीण का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन गृहस्वामी मंगली मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।