औरैया: मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा के निवासी युवक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी लकी कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की 24 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसका मुकदमा दर्ज किया गया। मगर फिर भी पुलिस नामजदो के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने आशंका जताई कि उसके साथ किसी वक्त कोई हादसा हो सकता है।