चैनपुर: शाहपुर नई मोहल्ला: कोल्डड्रिंक के ₹20 मांगने पर दुकानदार पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
चौनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में शुक्रवार को एक किराना दुकानदार के द्वारा कोल्डड्रिंक्स के 20 रुपये मांगने पर एक युवक ने उसपर गोली चला दी, लेकिन निशाना चूक जाने से दुकानदार बाल बाल बच गया। दुकानदार पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान शाहपुर नई मोहल्ला निवासी सैफ के रूप में हुई है।