बांसवाड़ा: खेमातलाई गांव में मारपीट के मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेमातलाई गांव मे मारपीट का मामला सामने आया हे। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी जयंतीलाल पिता नगजी निवासी गारिया ने उसके भानजे दिनेश के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुवे देवीलाल, हिरजी, इटली, धुली, चार जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।