मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस , पोरसा सब्जी मंडी में दो एम्बुलेंस में भरकर लायी गयी प्याज की बोरियां, वीडियो हुआ वायरल
मुरैना में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिन एम्बुलेंस का इस्तेमाल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होना चाहिए, वही एम्बुलेंस अब प्याज ढोने में इस्तेमाल होती नजर आ रही हैं। पोरसा की सब्जी मंडी में दो एम्बुलेंस प्याज की बोरियों से लदी हुई पहुंचीं और मंडी में प्याज की बोरियां खाली की गईं।