बरेली: कस्बा रिठौरा में खुले आम बिक रहे मीट और मछली का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, हिंदू संगठनों ने पुलिस से की शिकायत
कस्बा रिठौरा में खुले आम बिक रहे मीट और मछली का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवरात्रि के पर्व पर फोटो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने ट्विटर के माध्यम से बरेली पुलिस से शिकायत की है। वहीं बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।