बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस में खाया जहरीला पदार्थ
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर के रहने वाले सोमपाल ने बताया उसके ऊपर दबंगों द्वारा किए गए फर्जी मुकदमे चल रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर से परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, वहीं कोतवाली पुलिस ने उसको बरेली के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।