बरेली: भोजीपुरा में नशा देकर किशोरी का अपहरण, जबरन रचाया विवाद, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
भोजीपुरा के एक गांव में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी कई लोग नशा देकर किशोरी का अपहरण कर ले गए। एक आरोपी ने जबरन किशोरी से डरा धमकाकर शादी कर ली। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो किशोरी की मां ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। गांव निवासी महिला ने बताया कि चार अप्रैल को वह बड़ी बेटी के साथ कचहरी आई थी।