सिरदला: ढिबरा थाना क्षेत्र में बाइक हादसे में एक व्यक्ति घायल, किया गया रेफर
नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कोल्डिहा गांव के आगे ढिबरा पर के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में अजीत राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दो साथियों के साथ पदमौल की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में उनका पैर बुरी तरह टूट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।