कन्नौज: सिमरापुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व फ़ायरिंग, 5 लोग घायल
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के सिमरापुर गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फ़ायरिंग होने का मामला सामने आया है। इस घटना में 5 सगे भाई घायल हुए हैं। वहीं सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने लगभग 20 लोगों पर मारपीट व फ़ायरिंग करने का आरोप लगाया है।