कन्नौज: डाक मतपत्रों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक।
कन्नौज कलेक्ट्रेट सभागार में डाक मत पत्रों के संबंध में बैठक आयोजित की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को डाक मत पत्रों के उपयोग के बारे में जानकारी दी है। जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान के दौरान डाक मतपत्र के माध्यम से भी वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्य को लेकर तरीका बताया है।