खिरकिया: खिड़कियां क्षेत्र सहित जिलेभर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ 7 मामले दर्ज
जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में विभागीय दल ने खिड़कियां क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न गांवों में दबिश देकर अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त किया।