विजयीपुर: पटखौली गांव में मटकोड़ के दौरान नाचते हुए गिरने से दुल्हे की मां की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
विजयीपुर प्रखंड क्षेत्र पटखौली गांव निवासी बुधन बैठा के घर आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुल्हे की मां की अचानक मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मटकोड़ की रस्म के लिए महिलाएं गीत-संगीत के साथ जा रही थीं। इसी दौरान दुल्हे की मां भी खुशी में नाचते-गाते जुलूस के साथ शामिल थीं। रास्ते में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़ीं। परिज