सकलडीहा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में किसी विवाद में मनबढ़ों ने मां-बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया है। दुर्गापुर निवासी आशीष यादव 30 वर्ष तथा उसकी माता शकुंतला देवी 50 वर्ष को पड़ोस के ही रहने वाले मनबढ़ों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल किया है। रविवार रात जिला अस्पताल पहुंचे घायल आशीष यादव ने बताया कि चार-पांच की संख्या में मनबढ़ों ने हम दोनों को पीटा है।