अक्टोहा-लक्ष्मणपुरा रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 28, 2026
लवकुशनगर थाना पुलिस ने अक्टोहा-लक्ष्मणपुरा रोड स्थित बंडे बजौरा तिराहे के पास एक आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गयाप्रसाद पाल निवासी ग्राम मकरबई, जिला महोबा (उप्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।