कैंपियरगंज: चिलुआताल में शादी तय होने के बाद प्रेमी ने मंगेतर को भेजीं अश्लील तस्वीरें, शादी टूटी
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में युवती की शादी तय होने के बाद उसके प्रेमी ने मंगेतर को अश्लील तस्वीरें भेज दीं, जिससे शादी टूट गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि आरोपी नितेलेश उर्फ बाढू ने पहले युवती की तस्वीरें ली थीं और शादी तय होने पर दबाव बनाया। इंकार करने पर उसने तस्वीरें वायरल कर दीं।