रूड़की: कान्हापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में आज जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई है। जिसके चलते एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया है। इस हमले में सिकंदर,रूपेंद्र और भूषण नाम के तीन लोग घायल हो गए है। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के ग्रामीण रुड़की कोतवाली पहुंचे। जिन्होंने आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।