नानपारा: नानपारा महिला थानाध्यक्ष ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनपद में अपराध-नियंत्रण व आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना महिला नानपारा पुलिस द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों मुख्य बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया पैदल गश्त किया गया महिला सुरक्षा को लेकर गतिविधियों पर नजर रखी गई, आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।