ज्ञानपुर: सूफीनगर में शादी में शामिल होने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत
ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर-गोधना में रविवार को हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मुस्तफा (48) निवासी शहीद तिराहा गोपीगंज की मौत हो गई। मुस्तफा दरवांसी-सूफीनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वहां ने जोरदार टक्कर मार दी।