ओबरा: सोनभद्र में 7.5 साल पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सुनाई गई 10 साल की कैद की सजा
Obra, Sonbhadra | Oct 18, 2024 सोनभद्र में 7.5 साल पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी माना। दोषी भगवान दास को 10 साल की कैद एवं 1 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।